सच हम नहीं बोलेंगे, तो फिर बोलेगा कौन? – कवि रंजन शर्मा "पक्का बिहारी

 

Kavi Ranjan Sharma

Event Partner: कवि रंजन शर्मा एवं काव्या पटेल शालिनी
नांगलोई, दिल्ली में सफल कवि सम्मेलन के उपरांत दोनों ने मथुरा-वृंदावन में राधे रानी के दर्शन किए तथा भविष्य के आयोजनों की सफलता हेतु प्रार्थना की।
मीडिया के समक्ष दोनों ने कहा कि —
“आने वाले समय में होने वाला कार्यक्रम इससे भी अधिक भव्य और यादगार होगा।”
इस अवसर पर दिल्ली खबर, गुप्त न्यूज़, गूंज भारत, एवं आईपीएम न्यूज़ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



🎙️ सच हम नहीं बोलेंगे, तो फिर बोलेगा कौन?

✍️ कवि रंजन शर्मा "पक्का बिहारी"


🎙️ कवि मुंह नहीं खोलेगा, तो फिर खोलेगा कौन?
सच हम नहीं बोलेंगे, तो फिर बोलेगा कौन?

✍️ कलम मेरी बिकाऊ हो जाए, ऐसा मेरा ज़मीर नहीं।
कोई पैसों से ख़रीद ले हमें, ऐसा कोई अमीर नहीं।
काला चिट्ठा नहीं खोलेंगे, तो फिर खोलेगा कौन?
सच हम नहीं बोलेंगे, तो फिर बोलेगा कौन?

✍️ गिरगिट की तरह रंग बदलना, ऐसा मेरा धर्म नहीं।
झूठ को भी सच कह देना, ऐसा मेरा कर्म नहीं।
ज़ुल्म पर ज़ुबां नहीं खोलेंगे, तो फिर खोलेगा कौन?
सच हम नहीं बोलेंगे, तो फिर बोलेगा कौन?

✍️ ईमान-धर्म पर आँच आ जाए, रिश्वत पर नहीं डोलूंगा।
कोई गर्दन पर तलवार रख दे, तब भी मैं सच ही बोलूंगा।
न्याय के तराज़ू नहीं तोलेंगे, तो फिर तोलेगा कौन?
सच हम नहीं बोलेंगे, तो फिर बोलेगा कौन?

✍️ कभी कुरुक्षेत्र में गीता का, उपदेश सुनना होता है।
कभी बाँसुरी वाले हाथों में भी, चक्र-सुदर्शन होता है।
कड़वाहट में मिठास नहीं घोलेंगे, तो फिर घोलेगा कौन?
सच हम नहीं बोलेंगे, तो फिर बोलेगा कौन?


📌 ✍️ कवि रंजन शर्मा "पक्का बिहारी"

📷 Instagram | 🐦 Twitter (X) | ▶️ YouTube

© 2025 कवि रंजन शर्मा "पक्का बिहारी" – सभी अधिकार सुरक्षित।

Popular posts from this blog

रंगीलो राजस्थान काव्य उत्सव । कवि सम्मेलन 20 जून 2026 Ragistration Form

तिरंगा - ए - वतन कवि सम्मेलन। 11 जनवरी 2026 | निर्माण विहार, दिल्ली| रजिस्ट्रेशन शुरू

कवि सम्मेलन रजिस्ट्रेशन फॉर्म , हिन्दी भवन भोपाल, मध्य प्रदेश