देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान 2026 में कवि रंजन शर्मा हुए सम्मानित

 


नई दिल्ली।

ऑल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर आयोजित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान 2026 समारोह का भव्य आयोजन राजधानी दिल्ली के राजेन्द्र भवन ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।



इस गरिमामय कार्यक्रम में साहित्य एवं मंचीय काव्य जगत में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए कवि रंजन शर्मा (पक्का बिहारी) को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में देशभर से आए अनेक साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने कहा कि कवि रंजन शर्मा की कविताओं में समाज जागरण, राष्ट्रप्रेम और प्रेरणा का संदेश मिलता है, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।



इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करते हुए कवि रंजन शर्मा ने संस्था एवं सभी उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर साहित्य सृजन के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा लाल प्रधान एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

Popular posts from this blog

रंगीलो राजस्थान काव्य उत्सव । कवि सम्मेलन 20 जून 2026 Ragistration Form

तिरंगा - ए - वतन कवि सम्मेलन। 11 जनवरी 2026 | निर्माण विहार, दिल्ली| रजिस्ट्रेशन शुरू

कवि सम्मेलन रजिस्ट्रेशन फॉर्म , हिन्दी भवन भोपाल, मध्य प्रदेश