लेखक परिचय: कवि रंजन शर्मा (पक्का बिहारी) | साहित्य की चर्चित जोड़ी काव्या पटेल शालिनी




 

✍️ लेखक परिचय: रंजन शर्मा (कवि व शायर)

रंजन शर्मा, जिन्हें साहित्य जगत में पक्का बिहारी के नाम से भी जाना जाता है, मूलतः बिहार राज्य के ऐतिहासिक जिले मुंगेर के संग्रामपुर के एक छोटे से कस्बे से संबंध रखते हैं। प्रारंभिक शिक्षा इन्होंने अपने गाँव के विद्यालय से प्राप्त की।

बचपन से ही रंजन शर्मा को लेखन व मंचीय प्रस्तुतियों का गहरा शौक रहा है। विद्यालय जीवन में भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लेना और अपनी अभिव्यक्ति से श्रोताओं का दिल जीतना इनके व्यक्तित्व की विशेषता रही है।

कविता और गीत लेखन की ओर इनके झुकाव ने इन्हें जल्दी ही भोजपुरी गीतों की दुनिया में स्थापित कर दिया। अब तक ढाई सौ से अधिक भोजपुरी गीत रचनाएँ लिख चुके हैं, जिनमें कई गीतों को लोकप्रियता भी मिली है। इनके लेख और कविताएँ समय-समय पर विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं।

रंजन शर्मा को उनकी साहित्यिक सेवाओं एवं उत्कृष्ट मंचीय प्रस्तुतियों के लिए कई साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वे आज देशभर के कवि सम्मेलनों, मुशायरों और टेलीविजन चैनलों पर अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

इनकी कविताएँ विशेष रूप से युवाओं और कॉलेजों में अत्यंत लोकप्रिय हैं, जिनमें हास्य, व्यंग्य, प्रेम और सामाजिक सरोकारों की गूंज सुनाई देती है।

आज रंजन शर्मा एक उभरते हुए लोकप्रिय कवि और शायर के रूप में लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं, और उनकी रचनाओं में गाँव, मिट्टी और देश की महक सजीव रूप से महसूस की जा सकती है।


🌸 सबसे खास दोस्त: काव्या पटेल शालिनी

कवि रंजन शर्मा के जीवन में कई रिश्ते आए, लेकिन अगर कोई एक नाम है जिसे उन्होंने अपनी सबसे खास और सबसे करीबी दोस्त कहा तो वो हैं काव्या पटेल शालिनी

इन दोनों की दोस्ती सिर्फ एक नाम नहीं, एक गहरा एहसास है। चाहे मंच की कविता हो या जीवन की कठिन घड़ियाँ - काव्या हमेशा रंजन शर्मा के साथ एक सच्चे मित्र की तरह रहीं।

आज जब कोई पूछता है: "रंजन शर्मा के सबसे अच्छे और खास दोस्त कौन हैं?" तो जवाब सिर्फ एक होता है - काव्या पटेल शालिनी

काव्या की होली प्रोग्राम के दौरान जब, काव्या पटेल शालिनी ने कवि रंजन शर्मा के गालों पर रंग लगाया तब से उनकी दोस्ती में राधा-कृष्ण जैसी पवित्रता, सच्चाई और आत्मिक जुड़ाव हो गया। कवि रंजन शर्मा की सबसे प्यारी दोस्त काव्या पटेल शालिनी हैं।


🎤 महफिल खूब सजेगी प्रोग्राम — टीवी शो कानपुर

महफिल खूब सजेगी प्रोग्राम टीवी शो कानपुर में कवि रंजन शर्मा ने काव्या पटेल शालिनी का बर्थडे मनाया। प्रोग्राम खत्म होने के बाद बड़ी धूमधाम से काव्या पटेल शालिनी का बर्थडे मनाया गया।

जहां कवि रंजन शर्मा ने अपने हाथों से काव्या पटेल शालिनी को केक खिलाया और काव्या पटेल शालिनी ने भी कवि रंजन शर्मा को केक खिलाकर साबित कर दिया कि यह साहित्य की जोड़ी पूरे हिंदुस्तान में धमाल मचाएगी।

जश्ने काव्य प्रोग्राम के दौरान मंच पर कनुप्रिया जी ने कहा कि यह दोनों की जोड़ी कयामत की जोड़ी है।

वही मीडिया ने सवाल पूछा कि यह जोड़ी दिल्ली तक सीमित रहेगी तो काव्या पटेल शालिनी ने जवाब दिया — "सर के साथ मिलकर पूरे हिंदुस्तान में हम प्रोग्राम करवाएंगे और यह बहुत जल्द होगा।"

वही कानपुर प्रोग्राम में कवि वीरेंद्र सिंह कौशल से काव्या पटेल शालिनी ने पॉडकास्ट के दौरान सीधा सवाल पूछा — कवि रंजन शर्मा और काव्य पटेल शालिनी की जोड़ी के बारे में आप क्या कहेंगे?

तो वीरेंद्र सिंह कौशल ने भी शायराना अंदाज में कहा — "यह जोड़ी धमाल मचा कर रहेगी, मुकाम पाकर रहेगी।"

✨ यह साहित्य की जोड़ी पूरे हिंदुस्तान में धमाल मचाएगी ✨

Comments

Popular posts from this blog

साहित्य महा कुंभ प्रयागराज। कवि सम्मेलन 10 मई 2026 Ragistration Form

तिरंगा - ए - वतन कवि सम्मेलन। 11 जनवरी 2026 | निर्माण विहार, दिल्ली| रजिस्ट्रेशन शुरू

🌹 Kavya Ranjan Special Events 🌹 कवि सम्मेलन। रजिस्ट्रेशन फॉर्