Sahitya Maha Kumbh Prayagraj
प्रयागराज की पावन धरती पर आयोजित साहित्य महाकुंभ 2026 साहित्य, संस्कृति और काव्य का एक भव्य उत्सव बनकर उभरा। अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य मंच द्वारा आयोजित इस गरिमामय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, कवियों एवं साहित्य प्रेमियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अशोक IPS, ट्रिपल आईटी एवं IG साहब की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. के.के. कृष्णा 'राही' का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन सराहनीय रहा।
मंच पर अनेक कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। विशेष रूप से वायरल कवि रंजन शर्मा 'पक्का बिहारी' ने अपनी दमदार प्रस्तुति, हास्य-व्यंग्य और ओजपूर्ण काव्य पाठ से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। श्रोताओं ने भरपूर प्यार और उत्साह के साथ उनकी रचनाओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं नवोदित रचनाकारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
साहित्य महाकुंभ प्रयागराज ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि साहित्य समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को संस्कारों से परिचित कराने का सबसे सशक्त माध्यम है। आयोजन की सफलता ने भविष्य में और भी बड़े साहित्यिक आयोजनों की संभावनाओं को मजबूत किया है।
