बारिश और एक वक्त की रोटी | अनुष्का सिंह 'राधा' | हिंदी कविता | Event.MirchiPlus

 

बारिश और एक वक्त की रोटी | अनुष्का सिंह 'राधा' | हिंदी कविता | Event.MirchiPlus


📖 बारिश और एक वक्त की रोटी

✍️ अनुष्का सिंह 'राधा'

Lucknow University

"बारिश और एक वक्त की रोटी"

कुछ लोग लेते हैं लुत्फ़
काँच की दीवारों से गिरते हुए पानी का,

परंतु कुछ चूते हुए छप्पर से
दुःख व्यक्त करते हैं।

सामान समेटे हुए
और घर के छोटे से कोने में,
सिमट कर बैठ जाते हैं।

सोचते हैं कि बारिश बंद हो
और वह घर से निकले।

काँच वाले घरों में बनती हैं पकौड़ियाँ,
और छप्पर वाले घरों में एक वक्त का खाना बन जाए, यही बहुत है।हाँ, कहीं ईंट और गारे से बने घरों में भी
आराम मिलता है,

पर कहीं-कहीं से चूती रहती हैं बूँदें,
फिर भी एक वक्त का खाना नसीब हो जाता है।

पर छप्पर वाले घरों में
एक वक्त के खाने के लिए महीनों लोग तरस जाते हैं।

गीली लकड़ियाँ और ऊपर से भीगा चूल्हा,
बड़ी मुश्किल से बनती है एक वक्त की रोटी।

हाँ, बारिश सबके लिए एक जैसी नहीं होती।

मुश्किल से कुछ लोग बारिश में खा पाते हैं एक वक्त की रोटी।

📝 रचना परिचय

"बारिश और एक वक्त की रोटी" युवा रचनाकार अनुष्का सिंह 'राधा' की एक संवेदनशील सामाजिक कविता है। यह रचना बताती है कि एक ही बारिश अलग-अलग लोगों के जीवन में अलग अर्थ रखती है। किसी के लिए बारिश आनंद और पकौड़ों का मौसम है, तो किसी के लिए भीगे चूल्हे, टपकते छप्पर और एक वक्त की रोटी की चिंता। यह कविता सामाजिक असमानता, गरीबी और मानवीय संवेदनाओं को अत्यंत सरल लेकिन प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत करती है तथा पाठकों को समाज की वास्तविकताओं पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित करती है।

👤 रचनाकार परिचय

✍️ रचनाकार : अनुष्का सिंह 'राधा'

📖 रचना : बारिश और एक वक्त की रोटी

🌍 English Title : Rain and One Meal

🎓 संस्थान : लखनऊ विश्वविद्यालय

🏙️ शहर : लखनऊ

📍 राज्य : उत्तर प्रदेश

✍️ क्या आप भी अपनी रचना देशभर के पाठकों तक पहुँचाना चाहते हैं?

अपनी कविता, ग़ज़ल, शायरी, गीत, मुक्तक या लेख को Event.MirchiPlus.com पर साझा करें और अपनी लेखनी को नई पहचान दें।

आपकी मौलिक रचना साहित्य प्रेमियों तक पहुँचेगी और आपकी रचनात्मक प्रतिभा को एक बेहतर मंच मिलेगा।

📤 अपनी रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें

Popular posts from this blog

रंगीलो राजस्थान काव्य उत्सव । कवि सम्मेलन 20 जून 2026 Ragistration Form

🌹 Kavya Ranjan Special Events 🌹 कवि सम्मेलन। रजिस्ट्रेशन फॉर्

तिरंगा - ए - वतन कवि सम्मेलन। 11 जनवरी 2026 | निर्माण विहार, दिल्ली| रजिस्ट्रेशन शुरू