माधव और मन्नतें | Kavita Rastogi की भावपूर्ण हिंदी कविता | Event.MirchiPlus
- Get link
- X
- Other Apps
माधव और मन्नतें
✍️ Kavita Rastogi
English Title : Madhav or Mannate
📖 कविता
Lalla, मेरी मन्नतें अधूरी क्यों रखते हो...?
कोई कमी है क्या मुझमें...
एक लड़का ही तो माँगा था...
क्या उसे भी दूर करना ज़रूरी था...?
हर प्रयास के बाद तुम उसे लौटाकर तो दे देते हो,
शायद इसलिए कि कहीं मेरी श्रद्धा कम न हो जाए।
तुम कभी मेरी बात टालते नहीं..
ऐसे ही एक व्रत, व्रत पूरा होने पर
वो आया तो था...
पर जैसे कुछ अधूरी ख़्वाहिशें पूरी कर रहा था।
और बिना ख़्वाहिश के ज़िंदगी होती भी है क्या...?
वो पास तो था मेरे,
पर मेरा ना था...
वो साथ होकर भी साथ ना था....
फिर क्या...
फिर क्या,
तंग आकर दो दिन में ही मैंने पूछ लिया—
“तुम सच में साथ रहना चाहते हो,
या बस यूँ ही दिन काट रहे हो...?”
और उसने बिना रुके “ना” कह दिया...
जैसे साथ तो सिर्फ़ मेरी मन्नत में था,
उसकी चाहत में नहीं...
तब से लेकर अब तक
बस रो-रोकर यही कहती रही—
“बस वो एक बार लौट आए...”
फिर अचानक एक वीडियो देखा...
भगवान को पत्र लिखने वाला...
जेठ का मंगलवार था,
पत्र था हनुमान जी के नाम...
उस वीडियो में कहा गया था—
“तीसरे मंगल तक मन्नत पूरी हो जाएगी...”
हो भी गई....
पर क्या वो सच में लौटकर आया था...?
क्या वो फिर से साथ लाया था...?
हाथों में चूड़ियाँ,
दिल में बौछार लाया था...
बच्ची-सी थी मैं...
मेरा बचपन छीनने आया था...
पास होकर भी सैकड़ों दूरियाँ लाया था...
चंद-सी बातों में हज़ारों झगड़े लाया था...
अनजान ना होकर भी
दुश्मनी निभाने आया था...
मन्नत तो पूरी हुई थी मेरी,
पर मन में एक एहसास रह गया—
कि क्यों...
क्यों कुछ मन्नतें अधूरी ही रहनी चाहिए...
क्यों कुछ मन्नतों के धागे टूट जाने चाहिए...
क्यों कुछ सपने अधूरे ही अच्छे लगते हैं...
और जिसे पाना मुमकिन ना हो,
उसे चाहना भी शायद
एक दिन छोड़ देना चाहिए...
📚 Description
माधव और मन्नतें Kavita Rastogi की एक भावनात्मक हिंदी कविता है, जिसमें प्रेम, विश्वास, मन्नत, बिछड़ने का दर्द, उम्मीद और आत्मस्वीकार की गहरी भावनाओं को व्यक्त किया गया है। यह कविता अधूरी इच्छाओं, टूटे रिश्तों और मन के संघर्ष को बेहद मार्मिक ढंग से प्रस्तुत करती है। यदि आपको भावपूर्ण हिंदी कविताएँ पढ़ना पसंद है, तो यह रचना आपके दिल को अवश्य छुएगी।
✍️ रचनाकार: Kavita Rastogi
📍 शहर: Lucknow
🏛️ राज्य: Uttar Pradesh
Published on: Event.MirchiPlus
Keywords: माधव और मन्नतें, Kavita Rastogi, हिंदी कविता, Hindi Poem, Love Poetry, Emotional Poetry, Sad Poetry, नई हिंदी कविता, प्रेम कविता।
📝 अपनी कविता दुनिया तक पहुँचाइए
क्या आप भी कविता, शायरी, ग़ज़ल, कहानी या लेख लिखते हैं?
अपनी रचना Event.MirchiPlus पर प्रदर्शित कराइए और लाखों पाठकों तक पहुँचाइए।
- Get link
- X
- Other Apps
