मैं समय हूँ | प्रेरणादायक हिंदी कविता | Bavita Verma

 

🌸 मैं समय हूँ 🌸

✍️ लेखिका : Bavita Verma



🖋️ कविता

 

मैंने देखा है कितनों को,
मुश्किलों में भी चलते हुए।
और कितनों को काम को,
कल के लिए टालते हुए।

मैंने राजाओं की शान देखी,
उनका बढ़ता सम्मान देखा।
समय के इस चक्र से उनका,
टूटता साम्राज्य भी देखा।

कितनों ने यश कमाया इस धरती पर,
परंतु उनके सिर पर अब ताज नहीं।
कल जिनके आगे झुकती थी दुनिया,
आज उनका भी कोई राज नहीं।

मैंने फूलों को खिलते देखा,
और पतझड़ में गिरते भी।
मैंने सदाबहार वनों को देखा,
और वनों के बीच घने अंधेरे को भी।

लोगों को खुशियों में मुस्कराते देखा,
दुःख में आँसू बहाते देखा।
सुख में लोगों का घमंड देखा,
और लाचारी में झोली फैलाते देखा।

जो समझ गया कदर मेरी,
उसने अपनी मंज़िल को पा लिया।
और जो कल पर टालता रहा,
उसने अपना आज गँवा दिया।

मैं मेहनत वालों का साथी हूँ,
और साथ सदा भी देता हूँ।
जो हर दिन आलस करता है,
उसका साथ वहीं छोड़ देता हूँ।

मैं न किसी का मित्र सदा,
न किसी का दुश्मन कहलाता हूँ।
जो गिरकर उठ जाए दोबारा,
सफलता उसी को दिलाता हूँ।

आज तुम जैसा बोओगे,
कल वैसा ही फल पाओगे।
तुमने सच्चे मन से की कदर मेरी,
तो अपना जीवन सफल बनाओगे।

मुझको कोई जीत नहीं पाया,
न ही मुझको बाँध सका।
सोना-चाँदी व धन-दौलत से,
मेरा मूल्य न आँक सका।

मैं प्रकृति हूँ, मैं ही उजियारा,
सबके जीवन को मैंने ही संवारा।
मेहनत करो तुम अपने आज में,
बेहतर होगा कल भविष्य तुम्हारा।

मैं ज़ख्मों को भी भर देता,
अपनों से मिले दर्द को भुलाया हैं।
जीवन के हर रंग दिखाकर,
सबको सच का दर्पण दिखलाया हैं।

इसलिए सुनो, हे मानव!
मुझको यूँ न खोने देना।
हर पल में जीवन बसता है,
इसे व्यर्थ न होने देना।

मैं समय हूँ...
निरंतर चलना है धर्म मेरा।
अगर मेरे संग चलता है तू,
तो सुनहरा होगा भविष्य तेरा।

 


📖 कविता के बारे में

"मैं समय हूँ" समय के महत्व, कर्म, संघर्ष और जीवन की सच्चाइयों को दर्शाने वाली एक प्रेरणादायक कविता है। यह रचना पाठकों को वर्तमान का सम्मान करने, मेहनत करने और हर पल का सदुपयोग करने की प्रेरणा देती है।


👩‍💼 लेखिका के बारे में

Bavita Verma हिंदी साहित्य की एक उभरती हुई लेखिका हैं। उनकी रचनाओं में जीवन के अनुभव, सकारात्मक सोच और प्रेरणादायक संदेशों का सुंदर समावेश देखने को मिलता है। उनकी लेखनी सरल, प्रभावशाली और भावपूर्ण है, जो पाठकों के मन को गहराई से स्पर्श करती है।


🌹 अपनी प्रतिक्रिया दें

यदि आपको यह कविता पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें और नीचे कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें।


✍️ आप भी अपनी कविता दुनिया तक पहुँचाइए

क्या आप कविता, ग़ज़ल, गीत, दोहे या शायरी लिखते हैं?

📝 अपनी रचना अपलोड करें


Keywords:
मैं समय हूँ • Bavita Verma • समय पर कविता • हिंदी कविता • Motivational Poetry • Hindi Literature

#मैं_समय_हूँ #BavitaVerma #HindiPoetry #समय #HindiSahitya #Poetry #MotivationalPoem #Kavita #IndianPoetry

Popular posts from this blog

रंगीलो राजस्थान काव्य उत्सव । कवि सम्मेलन 20 जून 2026 Ragistration Form

🌹 Kavya Ranjan Special Events 🌹 कवि सम्मेलन। रजिस्ट्रेशन फॉर्

तिरंगा - ए - वतन कवि सम्मेलन। 11 जनवरी 2026 | निर्माण विहार, दिल्ली| रजिस्ट्रेशन शुरू