प्रिय स्त्री | दिशांत की प्रेम कविता | हिंदी कविता | Event.MirchiPlus

 



📖 प्रिय स्त्री

✍️ दिशांत

🎓 लखनऊ विश्वविद्यालय

प्रिय स्त्री,

दुनिया में तो वैसे बहुत सी
स्त्रियाँ हैं, परंतु तुम मेरे लिए
सबसे भिन्न हो।

तुम्हारे परिवर्तनशील हृदय की
महत्वाकांक्षा का यदि मैं एक
अंश रहा हूँ, तो यह मेरा भाग्य रहा।

प्रेम की उदारता सिर्फ इससे
साबित नहीं होती कि कोई
पुरुष स्त्री से प्रेम करता है,
बल्कि इससे होती है कि स्त्री उसके प्रेम को कितना समझ पाती है।

इस दौड़ती-भागती दुनिया में
ठहराव मुझे तुममें मिलता है।

तुम्हारा अंतिम क्षण तक साथ रहना
मेरे अस्तित्व का भाग रहा। तुम्हें मुस्कुराते देख मैं
स्तब्ध रह जाता हूँ।

एकांत समय में प्रेमी के
सम्मुख मुस्कुराई हुई मुस्कुराहट
का अवलोकन भी एक प्रेमी ही कर सकेगा।

मैं जब भी तुम्हें स्मरण करूँगा,
मेरी सबसे प्रिय स्त्री के रूप में तुम उभर कर सामने आओगी।

तुम्हारी आलिंगन भरी स्मृतियों
को संजोना मेरे लिए
जीवनपर्यंत एक उपहार रह जाएगा।

— दिशांत

📝 रचना परिचय

"प्रिय स्त्री" युवा रचनाकार दिशांत की एक भावपूर्ण और संवेदनशील प्रेम-कविता है। इस रचना में प्रेम, विश्वास, अपनापन और स्मृतियों की गहराई को अत्यंत सहज एवं प्रभावशाली शब्दों में व्यक्त किया गया है। कवि ने उस स्त्री के प्रति अपने सम्मान, आत्मीयता और भावनात्मक जुड़ाव को अभिव्यक्त किया है, जिसने उसके जीवन को ठहराव, अर्थ और नई अनुभूतियों से भर दिया। यह कविता केवल प्रेम का वर्णन नहीं करती, बल्कि दो आत्माओं के बीच विश्वास, समर्पण और स्नेह के गहरे संबंध को भी उजागर करती है। संवेदनशील भावों से परिपूर्ण यह रचना पाठकों के हृदय को स्पर्श करती है और प्रेम की सच्ची अनुभूति का सुंदर संदेश देती है।

👤 रचनाकार परिचय

✍️ रचनाकार : दिशांत

📖 रचना : प्रिय स्त्री

🌍 English Title : Dear Woman

🎓 संस्थान : लखनऊ विश्वविद्यालय

🏙️ शहर : बलिया, उत्तर प्रदेश

✍️ क्या आप भी अपनी रचना देशभर के पाठकों तक पहुँचाना चाहते हैं?

अपनी कविता, ग़ज़ल, शायरी, गीत, मुक्तक या लेख Event.MirchiPlus.com पर साझा करें और अपनी लेखनी को नई पहचान दें।

आपकी मौलिक रचना देशभर के साहित्य प्रेमियों तक पहुँचेगी। चयनित रचनाओं को Event.MirchiPlus.com पर स्थान दिया जाता है, जिससे आपकी लेखनी अधिक से अधिक पाठकों तक पहुँच सके।

📤 अपनी रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें
🌐 Event.MirchiPlus.com

भारत का साहित्यिक मंच — कविता • ग़ज़ल • शायरी • गीत • मुक्तक • लेख

© 2026 Event.MirchiPlus.com | All Rights Reserved

Popular posts from this blog

रंगीलो राजस्थान काव्य उत्सव । कवि सम्मेलन 20 जून 2026 Ragistration Form

🌹 Kavya Ranjan Special Events 🌹 कवि सम्मेलन। रजिस्ट्रेशन फॉर्

तिरंगा - ए - वतन कवि सम्मेलन। 11 जनवरी 2026 | निर्माण विहार, दिल्ली| रजिस्ट्रेशन शुरू