श्रृंगार कुछ और है! | अयोध्या श्रीराम मंदिर पर भावपूर्ण हिंदी कविता | सोनम श्रीवास्तव
🎤 होने वाला भव्य कार्यक्रम
मालवा में काव्य का जलवा
🎤 होने वाला भव्य कार्यक्रम
तिरंगा कवि महाकुंभ 2026
🌸 श्रृंगार कुछ और है! 🌸
यह कविता मैंने उस समय लिखी थी, जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के बाद प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक उत्सव मनाया जा रहा था। उस दिव्य वातावरण और भक्तिभाव से प्रेरित होकर यह रचना लिखी गई।
वर्षों की पूरी हुई फरियाद, अयोध्या में
राम आए आज।
बड़ा हर्ष का माहौल है अयोध्या का,
श्रृंगार कुछ और है!
सरयू उत्साहित है प्रभु के वंदन को,
समाहित आनंद, चंदन कौशल्या नंदन को।
प्रभु संग सिया की अनुपम जोड़ी,
लगे प्रेम में मंगल है पूरा।
अब तो योगी जी और मोदी जी के योगदान की
तारीफ़ कुछ और है।
बड़ा हर्ष...
हम कहेंगे हमारे भाग्य खुल जाएंगे जब
प्रभु मंदिर के गर्भगृह में आएंगे।
बजेंगे ढोल स्वागत में, पर हम बड़ा पछताएंगे,
जल्दी क्यों नहीं आए, ये कहकर इठलाएंगे,
फिर आप मुस्कुराएंगे।
जो राम को लाए हैं, हम उनको लाए हैं,
प्रभु के इन भक्तों की बात कुछ और है।
बड़ा हर्ष...
और अंत में एक ही कृष्ण, एक ही राम,
दोनों हैं एक ही नाम।
बस दृष्टि से भक्तों का स्वरूप कुछ और है।
बड़ा हर्ष का माहौल है अयोध्या का,
श्रृंगार कुछ और है!
👤 रचनाकार
सोनम श्रीवास्तव
लखीमपुर, उत्तर प्रदेश
✍️ Author : Event.MirchiPlus
📍 प्रदर्शित : Event.MirchiPlus
🏷️ SEO Keywords :
श्रृंगार कुछ और है, Sonam Srivastava, सोनम श्रीवास्तव, हिंदी कविता, भक्ति कविता, श्रीराम कविता, राम मंदिर कविता, अयोध्या कविता, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, सनातन साहित्य, Hindi Poetry, Devotional Hindi Poem, Event.MirchiPlus
© Event.MirchiPlus. All Rights Reserved.