Posts

Showing posts with the label शाम-ए-अवध Lucknow Kavy Mahotsav Ranjan Sharma Pakka Bihari Suryanarayan Foundation Hindi Poetry News Lucknow Literary Event Kavi Sammelan

लखनऊ काव्य महोत्सव “शाम-ए-अवध” में छाए कवि रंजन शर्मा ‘पक्का बिहारी’

Image
  लखनऊ काव्य महोत्सव “शाम-ए-अवध” में छाए मुंगेर के कवि रंजन शर्मा ‘पक्का बिहारी’ लखनऊ। सूर्यनारायण फाउंडेशन, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित लखनऊ काव्य महोत्सव “शाम-ए-अवध” का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन मुंशी पुलिया, लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साहित्य, संस्कृति और काव्य रस से सराबोर इस संध्या ने श्रोताओं को भावनाओं के एक अद्भुत संसार में डुबो दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्र एवं साहित्य भूषण कमलेश मौर्य ‘मृदु’ द्वारा माँ शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस साहित्यिक आयोजन के संस्थापक अमित श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष राखी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मंच संचालन की जिम्मेदारी संजय शर्मा ने कुशलता से निभाई, वहीं उपाध्यक्ष सुधा सिंह की सक्रिय भूमिका कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय रही। अपने संबोधन में साहित्य भूषण कमलेश मौर्य ‘मृदु’ ने कहा कि “शाम-ए-अवध” जैसे आयोजन साहित्य को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं और यह कार्यक्रम हर दृष्टि से सफल रहा। कार्यक्रम की सब...