तुझ बिन निकले प्राण हो । मुकेश कुमार नवगछिया भागलपुर
तुझ बिन निकले प्राण हो....
तुम कहती हो, क्या लगती हूँ,
जब कहती हो, क्या लगती हूँ,
मैं कहता मेरी जान हो,
तुम कहती हो -
जब कहती -
मैं कान्हा तू मेरी राधा,
तुम बिन तो मैं अब तक आधा,
जीवन का संयोग ना जाना - 2
तुझ बिन निकले प्राण हो,
तुम कहती हो --
पढ़ने को जब पुस्तक खोलू,
याद किया सबकुछ मैं भूलूँ,
कलम किताबै छूटी अब तो -2
मुश्किल में है प्राण हो,
तुम कहती हो--
जब कहती हो--
जी नहीं लगता तुम बिन अब तो,
सखियाँ बनाती बाते अब तो,
तोड़ के सारे बंधन आजा -2
जोड़ो संग मेरे नाम हो,
तुम कहती हो--
जब कहती हो--
✍️ कवि: मुकेश
🌿 अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य मंच 🌿

Comments
Post a Comment